फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   31 unauthorized structures demolished; demolition drive to continue for a month

Delhi NCR News: 31 अनधिकृत निर्माण धराशायी, महीनेभर चलेगा ध्वस्तीकरण अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन


फोटो -
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों पर सभी जोन में विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू हुआ, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों पर सभी जोन में विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू हुआ। अभियान के पहले दिन 31 अनधिकृत निर्माणों को धराशायी कर सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि गुरुग्राम में अवैध और अनधिकृत निर्माण को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए सभी जोन में व्यापक कार्रवाई शुरू की गई है। निगमायुक्त ने सभी जोन में संयुक्त आयुक्तों के नेतृत्व में प्रवर्तन टीमें गठित की हैं। इन टीमों को आवश्यक मशीनरी उपलब्ध कराई गई है। सोमवार सुबह ही टीमें अपने क्षेत्रों में पहुंचकर चिह्नित अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शुरू की। पहले दिन की कार्रवाई में डीपीजी कॉलोनी सेक्टर-34, रेयान एन्क्लेव भोंडसी, अशोक विहार-2, कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर-69, आयुध डिपो प्रतिबंधित क्षेत्र और भीमगढ़ खेड़ी जैसे क्षेत्र शामिल थे। जोन एक में एक, जोन दो में चार, जोन तीन में चार, जोन चार में तीन, जोन पांच में पांच, जोन छह में पांच और जोन सात में नौ निर्माणों पर कार्रवाई हुई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक टीम के साथ पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


पूरे महीने जारी रहेगा अभियान
यह अभियान पूरे अगस्त में जारी रहेगा। निगमायुक्त ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल अवैध निर्माण हटाना नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कर गुरुग्राम के सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करना है। संबंधित जोन के अधिकारी अपने क्षेत्रों में अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को चिह्नित कर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed