{"_id":"56feecc94f1c1b1f4ff00105","slug":"300-families-displaced-by-the-land-mafia-the-land-of-600-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 परिवारों को किया भूमाफिया ने बेघर, 600 करोड़ की है जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 परिवारों को किया भूमाफिया ने बेघर, 600 करोड़ की है जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 02 Apr 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
कब्जामुक्त हुई करोड़ों की जमीन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलारपुर में बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के दस्ते ने करीब 600 करोड़ रुपये की 1.15 लाख वर्ग मीटर जमीन से अतिक्रमण पूरी तरह से हटा दिया है। भूमाफिया के झांसे में आने से करीब 300 गरीब परिवार बेघर हो गए। इनके मकान भी ढहा दिए गए और प्लॉट खरीदने के दौरान दी गई जीवन भर की कमाई भी चली गई।
विज्ञापन
पीड़ित जय शंकर ने बताया कि उसने 65 मीटर का प्लॉट 17 लाख रुपये में लिया था। भूमाफिया ने कहा कि जमीन उसकी है, लेकिन जब रजिस्ट्री का नंबर आया तो जमीन की रजिस्ट्री की किसी और की थी। ज्यादातर परिवार उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं। सलारपुर के ही गयादीन ने आरोप लगाया कि दबंग लोग प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करते रहे।
विज्ञापन
पुलिस पहुंचती थी और बिना कुछ करे वापस हो जाती थी। यही हाल प्राधिकरण के अधिकारियों का भी रहा। यह जमीन एक बार नहीं, बल्कि तीन बार बिक चुकी है। जो भूमाफिया दोपहिया वाहन से आते थे, अब वे एक-एक करोड़ रुपये की गाड़ियों पर चलते हैं। नेताओं का भी इसमें खूब योगदान रहा है। अगर इसकी सही जांच हो जाए तो कई सफेदपोश बेनकाब हो जाएंगे।
विज्ञापन