फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   300 bottles of liquor, luxury watches and gold are recoverd by cbi from suspended ias officer

गिरफ्तार IAS के घर से मिलीं शराब की 300 बोतलें व महंगी घड़ियां

Thu, 10 Dec 2015 07:57 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
300 bottles of liquor, luxury watches and gold are recoverd by cbi from suspended ias officer

सीबीआई ने घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली सरकार के निलंबित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय प्रताप सिंह के लॉकर से बुधवार को सोने के 31 बार बरामद किए हैं। इनका वजन 3.20 किलोग्राम है।

विज्ञापन


इसकी कीमत 82 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा जांच एजेंसी ने 800 ग्राम चांदी और करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं।

सीबीआई को छापेमारी के दौरान आरोपी अधिकारी के पांच लॉकरों का पता चला है, लेकिन फिलहाल एक लॉकर को ही खोला गया है। दिल्ली सरकार के निलंबित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय प्रताप सिंह एजीएमयूटी कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

विज्ञापन

300 शराब की बोतलें मिली घर से

300 bottles of liquor, luxury watches and gold are recoverd by cbi from suspended ias officer

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को आरोपी संजय प्रताप सिंह के निवास से मंहगी शराब की 300 बोतलें और रोलेक्स, राडो और अन्य ऐसी ही ब्रांड की बेशकीमती घड़ियां बरामद हुई हैं, जिससे पता चलता है कि वह ऐशोआराम की जिंदगी जीने के आदी रहे हैं।

सीबीआई सूत्रों ने दावा किया है कि अब तक पॉश इलाकों में आरोपी अधिकारी की आठ संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इनमें दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव, गुड़गांव के सेक्टर-56, नोएडा के सेक्टर-44 और सेक्टर-50 के अलावा ग्रेटर नोएडा की संपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा मंगलवार को तलाशी के दौरान एक करोड़ रुपये के सावधि जमा (फिक्स डिपोजिट) की रसीदें भी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन

3 किलो सोना व 800 ग्राम चांदी बरामद

300 bottles of liquor, luxury watches and gold are recoverd by cbi from suspended ias officer

सूत्रों ने दावा किया कि बुधवार को सीबीआई की ओर से खोला गया लॉकर संयुक्त रूप से आरोपी अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उसकी पत्नी के नाम है।

लॉकर से बरामद 3.20 किलो सोना और 800 ग्राम चांदी को जब्त किया गया है। इसके अलावा सावधि जमा और पीपीएफ खातों में निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं।

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि आईएएस अधिकारी सिंह दिल्ली सरकार के एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक विभाग में प्रधान सचिव थे, जिनको उनके निजी सहायक समेत मंगलवार रात को सीबीआई ने जाल बिछाकर कथित तौर पर दो लाख 20 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed