{"_id":"b77f280f04f1fd2c890c44a56ae268e4","slug":"30-historical-monuments-goes-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल किला की 360 डिग्री से ली हुई तस्वीरें देखिए ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल किला की 360 डिग्री से ली हुई तस्वीरें देखिए ऑनलाइन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Feb 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कुतुब मीनार, लाल किला, हुमायूं का मकबरा, जंतर-मंतर और आगरा के ताज महल का ऑनलाइन टूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और गूगल ने साथ मिलकर देश भर के तीस ऐतिहासिक इमारतों की फोटोग्राफी और मैपिंग का काम पूरा कर लिया है। अब दुनिया भर में किसी भी स्थान ने इस इमारतों के 360 डिग्री का नजारा लिया जा सकेगा।
बृहस्पतिवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच ने सफदरजंग मकबरे में आयोजित कार्यक्रम में इन ऐतिहासिक स्मारकों के ऑनलाइन टूर सुविधा की शुरुआत की।
विज्ञापन
शुरू की गई सुविधा के तहत दुनिया भर के इंटरनेट सर्फर गूगल मैप या गूगल कल्चरल इंस्टीट्यूट पर जाकर इन इमारतों का वर्चुअल टूर का मजा उठा सकेंगे। जानकारी के मुताबिक जल्द ही करीब 100 ऐतिहासिक इमारतों के ऑनलाइन टूर की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच ने कहा कि यह गूगल की विशेष सांस्कृतिक परियोजना है। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त प्रयासों की सराहना की।
दूसरी ओर अब ऐतिहासिक सफदरजंग मकबरे में आनेवाले नेत्रहीन अब ब्रेल प्रारूप की सांस्कृतिक पट्टिका को पढ़कर ऐतिहासिक इमारत की जानकारी हासिल कर सकेंगे। यह पट्टिका इमारत के सांस्कृतिक महत्व से भी अवगत कराएगी। बृहस्पतिवार को इसका अनावरण केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने किया।
अहम है कि कुतुब मीनार, लाल किला और हुमायूं का मकबरा में यह पट्टिका हाल ही मेें स्थापित की गई है। इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक प्रवीण श्रीवास्तव और दिल्ली सर्किल के पुरातत्व अधीक्षक वसंत कुमार स्वर्णकार समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कैसे देखें 360 डिग्री से ली हुई तस्वीरें
आपको गूगल मैप के स्ट्रीट व्यू सेक्शन में जाकर किसी भी इमारत को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद उस इमारत के 360 डिग्री से ली हुई तस्वीर को देख पाएंगे। यह सेवा भारत के कई शहरों के कई स्थानों को लेकर भी शुरू कर दी गई है।