फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   30 crore would be spent on preventing road accident.

सड़क हादसे रोकने पर खर्च होंगे 30 करोड़

Thu, 20 Nov 2014 01:49 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 20 Nov 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
30 crore would be spent on preventing road accident.
गाजियाबाद में कोहरा छाने लगा तो अफसरों को एक्सीडेंटल प्वाइंट याद आ गए। अब हादसों की रोकथाम के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। महानगर की सड़कों के टेक्निकल फाल्ट और ब्लैक स्पॉट वाले संवेदनशील स्थानों को जल्द ही सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ और जीडीए ने महानगर की सड़कों के विभिन्न स्पॉट के सर्वे का काम पूरा करा लिया है। दिसंबर से फाल्ट सुधारने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए बजट की व्यवस्था आरटीओ को करनी है। जीडीए ने आरटीओ से खर्च की रकम मांगी है।
विज्ञापन


जीडीए विशेषज्ञों के अनुसार इस पर 30.04 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही सभी अवैध कट बंद होंगे और कई स्थानों पर कंक्रीट ब्रेकर लगाए जाएंगे। डासना फ्लाईओवर सहित कई स्थानों पर काम कराने के लिए सेतु निगम और एनएचएआई को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा कार्य
जेब्रा क्रासिंग लाइनों का निर्माण
यातायात संकेतक लगाए जाएंगे
बस लेन हेतु सड़क पर रिफ्लेक्टर पट्टी लगेंगी
सबवे का निर्माण किया जाएगा
फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होगा
ब्लिंकर लगाए जाएंगे
रोड होंगी लेफ्ट फ्री
डिवाइडर पर लगेंगी रेलिंग
सड़कों के तीव्र मोड़ पर संकेतक और ब्रेकर लगाए जाएंगे
आड़ी-तिरछी सड़कों को ठीक करने का काम होगा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed