अखिलेश यादव की जनसभा में हुआ हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा का एक मंच भीड़ के कारण धराशायी हो गया। इसके कारण कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। हादसे में एक महिला नेता समेत तीन लोग जख्मी हो गए।
सभा स्थल पर दो मंच बनाए गए थे। एक मुख्यमंत्री के लिए दूसरा स्थानीय नेताओं के लिए।
मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर जैसे ही सभा स्थल के ऊपर पहुंचा, तभी दूसरे मंच पर बैठे नेता व अन्य लोग खड़े हो गए। मंच उनका वजन नहीं संभाल सका और धराशायी हो गया। नेता एक दूसरे के ऊपर गिर गए।
कोतवाल भूले प्रोटोकाल
आपाधापी के माहौल मे जहांगीराबाद कोतवाल ही प्रोटोकॉल भूल गऐ और वह हैलीपैड पर सरकारी रिवाल्वर लगाकर पहुंच गऐ। हैलीपैड पर तैनात कमांडो व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने कोतवाल अजय कुमार सिंह को घेरे से बाहर कर दिया और प्रोटोकाल की हिदायत दी।
वहीं मंच गिरने से हुए हादसे में सपा नेता एवं सभासद साबरी बेगम, गजनफर अली व फिरदौस अली घायल हो गए।
बमुश्किल लोगों को निकाला जा सका। आनन-फानन पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री के मंच तक पहुंचने से पहले कुछ नेताओं के लिए कुर्सी का इंतजाम कराया और बाकी नेता टूटे मंच से ही भाषण सुनते रहे।