फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 men found unconscious in the flat construction.

निर्माणाधीन फ्लैट में बेहोश मिले 3 युवक

Wed, 25 Feb 2015 01:57 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Wed, 25 Feb 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
3 men found unconscious in the flat construction.

सेक्टर-4 की मेट्रो स्क्वायर सोसायटी की नौवीं मंजिल के निर्माणाधीन फ्लैट के बाथरूम में मंगलवार सुबह तीन युवकों के बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। तीनों युवक पेंटर हैं और रविवार को सोसायटी में पेंट करने आए थे। रविवार रात से वह लापता थे।

विज्ञापन


सोमवार रात जब परिजन उन्हें ढूंढते हुए वैशाली पहुंचे तो तीनों सोसायटी की नौवीं मंजिला के बाथरूम में पड़े मिले। उनके सिर, हाथ और पैर में चोटों के निशान थे। तीनों गंभीर हालत में पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर का कहना है कि अर्थला स्थित बालाजी विहार के रहने वाले सलमान (22), वसीम (21) और सलमान(20) दरवाजे और खिड़कियों पर पेंट का काम करते हैं। तीनों रविवार को सेक्टर-4 की मेट्रो स्क्वायर सोसायटी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात को तीनों घर नहीं पहुंचे, तो उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान तीनों के मोबाइल भी बंद थे।
सोमवार शाम को निर्माणाधीन सोसायटी की नौवीं मंजिल के एक फ्लैट के बाथरूम में तीनों पड़े हुए मिले।

उनके कपड़ों से थिनर की बदबू आ रही थी। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे और मुंह से झाग निकल रहा था। तीनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

एसओ इंदिरापुरम हरिदयाल यादव ने बताया कि सलमान को होश आ गया है। उसे सिर्फ इतना याद है कि तीनों फ्लैट में पेंट कर रहे थे और अचानक वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे याद नहीं कि क्या हुआ था।


अन्य युवकों के भी होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों ने मंगलवार सुबह सोसायटी के बाहर हंगामा किया। हालांकि पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed