फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 men allegedly gang-raped student in Noida; all accused arrested

कोचिंग गई छात्रा को पीजी में ले जाकर गैंगरेप

Thu, 08 Jan 2015 04:09 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
3 men allegedly gang-raped student in Noida; all accused arrested

गाजियाबाद के विजयनगर की छात्रा को नोएडा लाकर गैंगरेप करने वाले तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। गाजियाबाद पुलिस ने तीन युवक और पीजी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोचिंग से लौट रही हाईस्कूल की छात्रा (16) को बुधवार शाम तीन युवक कार में डालकर ले गए और नोएडा के एक पीजी में उसके साथ गैंगरेप किया।

पुलिस ने बीसीए स्टूडेंट समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसे बहलाने-फुसलाने और एक युवक से छात्रा से दोस्ती बता रही है। पुलिस ने बताया कि छात्रा विजयनगर की रहने वाली है। बुधवार शाम तीन साथी छात्राओं के साथ कोचिंग को गई थी। कोचिंग के बीच में ही वह घर से निकल गई।
विज्ञापन


रास्ते में छात्रा को कार सवार दोस्त मिला, जिसने उसे बहला-फुसलाकर कार में बैठा लिया। कार में दो और युवक सवार थे। वे उसे नोएडा ले गए और उसके साथ पीजी में गैंगरेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले हुई थी आरोपी और छात्रा की मुलाकात

3 men allegedly gang-raped student in Noida; all accused arrested

बाद आरोपी उसे विजयनगर छोड़कर भाग गए। परिजनों से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। दूसरी तरफ, छात्रा की तीनों सहेलियां घर पहुंचीं तो छात्रा के परिजनों ने उनसे छात्रा के बारे में पूछा।

तब परिजन छात्रा की तलाश में जुटे। छात्रा घर पहुंची। कोचिंग से लेट में घर आने का कारण पूछा तो उसने आप बीती बताई। पीड़िता को लेकर परिजन विजयनगर थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की।

सीओ प्रथम अनिल यादव ने बताया कि आरोपी नवीन उर्फ विक्की उर्फ नोडी, अमन व टीटू हैं। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी बीसीए स्टूडेंट नवीन है, जो कि किशोरी का दोस्त बताया जा रहा है।

सीओ अनिल यादव ने बताया कि आरोपी नवीन और पीड़िता के बीच छह माह पहले एक शादी समारोह में मुलाकात हुई थी। दोनों तभी से फोन पर बात कर रहे थे। दोनों में दोस्ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed