फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 JNU student died in campus case takes new turn

JNU छात्रों की मौत में नया खुलासा

Sat, 19 Apr 2014 01:50 AM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
3 JNU student died in campus case takes new turn

जवाहरलाल नेहरू कैंपस में बृहस्पतिवार देर रात बाइक के पेड़ से टकराने पर तीन छात्रों की मौत हो गई थी। लेकिन असल में मामला कुछ और ही है।

विज्ञापन


जेएनयू में सड़क हादसे का शिकार हुए छात्रों को रफ्तार सीमा लिखे बोर्ड की अनदेखी महंगी पड़ गई।

जिस बाहरी रिंग रोड पर छात्र बाइक्स को 80 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की ज्यादा रफ्तार से दौड़ा रहे थे, उस पर 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से वाहन चलाने की हिदायत वाला बोर्ड लगा था।
विज्ञापन

कोरियन भाषा सीखते थे छात्र

3 JNU student died in campus case takes new turn

एक दर्दनाक हादसे में मरने वाले तीनों छात्र जेएनयू में कोरियन लैंग्वेज के स्टूडेंट थे। इनमें से दो छात्र रवि चौधरी, रविशंकर गुप्ता बिहार के गया जिले के थे। एक छात्र संतोष कुमार झारखंड की राजधानी रांची का था।

कैंपस में जगह-जगह दुर्घटना संभावित क्षेत्र, तीव्र मोड़ और अंधा मोड़ लिखे बोर्ड भी लगे हैं। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि दो बाइक पर सवार पांच छात्र चीखते-चिल्लाते हुए रेस लगा रहे थे।

छात्रों की मौत से पूरे कैंपस में उदासी का माहौल बना छा गया है। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के परिवारवालों को घटना की जानकरी दे दी है।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

3 JNU student died in campus case takes new turn

पुलिस अधिकारियों के अनुसार  पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि तीनों छात्रों की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई। जो छात्र पेड़ से टकराया था, उसका सिर का अंदरूनी हिस्सा बाहर आ गया था। बाकी दो छात्रों का सिर सड़क से टकराया था।

तीनों ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। पूछताछ करने पर जेएनयू के नर्सरी टी प्वाइंट पर तैनात गार्ड ने बताया है कि बाइक दो थीं। एक बाइक पर तीन, जबकि दूसरीपर दो लोग सवार थे।

जेएनयू की सुरक्षा में तैनात गार्डों को बाइक सवार छात्रों को रोकने के लिए समय ही नहीं मिल पाया, इससे पहले ही हादसा हो गया। शुक्रवार शाम तक दूसरी बाइक पर सवार छात्रों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस का कहना है कि जेएनयू के छात्र पूछताछ में सहयोग नहीं हर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed