फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 arrested including sadhu who absconded with navy officer wife gold ring

फर्जी बाबा की खुली पोल: नेवी ऑफिसर की वाइफ से लूट, किराए पर लेते थे ऑटो; साधु सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 01:52 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 01:52 PM IST
सार

दिल्ली में एक नेवी ऑफिसर की पत्नी की गोल्ड की अंगूठी लेकर फरार नकली साधु समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के लिए आरोपी ऑटो वाले को 800 रुपए किराया देते थे।

विज्ञापन
3 arrested including sadhu who absconded with navy officer wife gold ring
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

नेवी ऑफिसर की पत्नी को नकली सांप से डराकर और उसकी प्लैटिनम/ गोल्ड की अंगूठी जबरदस्ती लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान देबू नाथ, विनोद कामत और राजेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। यह तीनों पंजाबी बाग, नांगलोई और शकूरपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से महिला की अंगूठी बरामद कर ली गई है। वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है। इसके साथ-साथ पुलिस ने नकली सांप, साधु का ड्रेस, मेटल का लोटा, बैग भी बरामद किया है।

विज्ञापन

डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि इस तरह की वारदात आरके पुरम थाना इलाके में अंजाम दिया गया था। जब अफ्रीका एवेन्यू रोड पर नेवी ऑफिसर की पत्नी के साथ इन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। पांच अप्रैल को इन्होंने उस महिला को रोक लिया, पहले तो उसे कहा कि वह कुछ लोटे में दान कर दे। जिससे उसका पुण्य होगा, भगवान उनका भला करेंगे, उनकी रक्षा करेंगे। उसके बाद जब महिला ने लोटे में अपनी अंगूठी और कैश डाल दिया तो उसके बाद इन्होंने डमी सांप से उसे डसने का डर दिखाकर धमकाया। फिर उसकी महंगी अंगूठी लेकर वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना महिला ने पुलिस को दी। आर के पुरम थाना की पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की। एसएचओ रविंद्र कुमार त्यागी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता लगाना शुरू किया। जिस ऑटो से यह लोग भागे थे उसकी पहचान की गई और फिर पुलिस टीम उस रूट को चेक करते हुए इन आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुई। इन्हें फिर एक-एक करके गिरफ्तार किया गया। जब्त किया गया ऑटो नांगलोई की रहने वाली एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड था। जिसे उसने निहाल विहार के रहने वाले एक शख्स विनोद को चलाने के लिए किराए पर दिया था। 

विज्ञापन

विनोद के पकड़े जाने पर उसने बताया कि करीब 15 दिन पहले तीन चार साधु से उसकी मुलाकात हुई। उसने ऑटो हायर किया और रोज का 800 सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक देने का वादा किया। वह उन साधु को झुग्गी से लेता और बाद में फिर दोपहर के बाद उन्हें वहीं छोड़ देता था। फिर पुलिस टीम ने विनोद की निशानदेही पर सपेरा बस्ती झुग्गी पर छापा मारा और आरोपी को पकड़ा। जो अंगूठी उसने नेवी ऑफिसर की पत्नी से जबरदस्ती लिया था, उसे उसने एक ज्वेलर को बेच दिया था। पुलिस ने फिर उस ज्वैलर को पकड़ा और वहां से अंगूठी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed