Coronavirus: 29 जमाती मिले संक्रमित, दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 150 पार
निजामुद्दीन स्थित मरकज से निकाले गए लोगों में 29 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही संक्रमित जमातियों की संख्या बढ़कर 53 हो चुकी है। बुधवार को एक ही दिन में 32 नए मरीज मिले हैं जिसमें 29 मरीज मरकज से हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजामुद्दीन स्थित मरकज से निकाले गए लोगों में 29 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही संक्रमित जमातियों की संख्या बढ़कर 53 हो चुकी है। बुधवार को एक ही दिन में 32 नए मरीज मिले हैं जिसमें 29 मरीज मरकज से हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 32 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है, जिसमें से 29 मरीज मरकज से आए लोग हैं।
इनके अलावा दो संक्रमित मरीज हाल ही में विदेश यात्रा से लौटकर आए हैं। दिल्ली में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो चुकी है, जिसमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं पांच डिस्चॉर्ज और एक विदेश जा चुका है। विभाग के अनुसार मरकज से 2,366 लोग निकाले जा चुके हैं, जिनमें से कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 53 हो चुकी है। जबकि 1,810 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। बाकी 170 मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
705 संदिग्ध अस्पतालों में भर्ती
इन अस्पतालों में संक्रमित मरीज
अस्पताल कुल संक्रमित
लोकनायक 10
राजीव गांधी 57
जीटीबी 03
डीडीयू 06
भीमराव 02
आरएमएल 03
सफदरजंग 22
एम्स झज्जर 11
प्राइवेट अस्पताल 29
पिछले चार दिन में मिले 103 मरीज
29 मार्च-23 संक्रमित
30 मार्च- 25 संक्रमित
31 मार्च- 23 संक्रमित
01 अप्रैल-32 संक्रमित
मरकज से लोगों को यहां रखा क्वारंटीन
विभाग के अनुसार मरकज से निकाले लोगों में से 170 को सुल्तानपुरी स्थित डीडीए फ्लैट में रखा है। वहीं बकरवाला में 120, रेलवे कॉलोनी में 169, डूसिब द्वारका में 200, जीबीएसएसएस में 157, डीडीए नरेला में 987 और सात लोगों को उनके खर्चे पर होटल में रखा गया है। इनके अलावा 1133 और भी लोग हैं जिन्हें दिल्ली सरकार ने क्वारंटीन किया हुआ है।