{"_id":"627199097b71ba65953c3da4","slug":"28th-foundation-day-of-delhi-metro-hauz-khas-best-metro-station-sarita-vihar-gets-award-for-excellent-depot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो का 28वां स्थापना दिवस: हौजखास सर्वेश्रेष्ठ मेट्रो स्टेशन, सरिता विहार को उत्कृष्ट डिपो का मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो का 28वां स्थापना दिवस: हौजखास सर्वेश्रेष्ठ मेट्रो स्टेशन, सरिता विहार को उत्कृष्ट डिपो का मिला पुरस्कार
Wed, 04 May 2022 02:35 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 04 May 2022 02:35 AM IST
सार
हौजखास मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन और मजेंटा लाइन के बीच एक बड़ा इंटरचेंज स्टेशन है। यहां से हौज खास एन्क्लेव, सर्वप्रिय विहार, विजय मंडल एन्क्लेव, आरबीआई कॉलोनी, मेफेयर गार्डन और आईआईटी दिल्ली में आने जाने वालों को मेट्रो की सुविधा है।
विज्ञापन
हौजखास मेट्रो स्टेशन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली मेट्रो के संचालन की गुणवत्ता और प्रदर्शन को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन करने वाले कर्मियों-अधिकारियों को मंगलवार को प्रबंध निदेशक पुरस्कार से नवाजा गया। कोरोना काल में भी तमाम पाबंदियों के बीच उत्कृष्ट सेवाएं मुहैया करने में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मियों को 28वें स्थापना दिवस के मौके पर मेट्रो भवन में पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अपने काम की बदौलत हर दिन एक नए मुकाम तक पहुंचाने वाले खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे और सभी हौंसलाफजाई करते नजर आए। हौज खास मेट्रो स्टेशन को सर्वश्रेष्ट मेट्रो स्टेशन जबकि सरिता विहार डिपे को सर्वश्रेष्ठ डिपो के सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की ओर से गुरमुरत सिंह (प्रबंधक इलेक्ट्रिकल) को 'मेट्रो मैन ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंजू खेत्रपाल (वरिष्ठ स्टेशन) प्रबंधक/लाइन पर्यवेक्षक को 'मेट्रो वुमन ऑफ द ईयर' पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीएमआरसी के 46 कर्मचारियों को मेधावी प्रदर्शन के लिए प्रबंध निदेशक का पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए डीएमआरसी के अध्यक्ष मनोज जोशी ने सभी को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारत में ऐसी बहुत कम परियोजनाएं हैं जिन्होंने निर्माण और संचालन दोनों में डीएमआरसी की तरह उत्कृष्टता के साथ काम किया है। मानव संसाधन प्रबंधन की मूल बातें और अच्छे नेतृत्व ही शायद डीएमआरसी की सफलता की मुख्य वजह है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने भी डीएमआरसी की इंजीनियरिंग उपलब्धियों के लिए सराहना की।
विज्ञापन
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने डीएमआरसी के प्रत्येक कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए मेट्रो के अब तक के सफर में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज, हम दुनिया के सबसे उन्नत मेट्रो नेटवर्क में से एक हैं। समय की पाबंदी के साथ मेट्रो का परिचालन नेटवर्क को खूबियों को और बढ़ाता है। दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की जीवन रेखा है और तेजी से आर्थिक विकास के एक नए युग की शुरुआत करने में मदद की है। जीवन और यात्रा की सुविधा में बढ़ोतरी से रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
दिल्ली मेट्रो का सबसे गहरा स्टेशन है हौजखास
हौजखास मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन और मजेंटा लाइन के बीच एक बड़ा इंटरचेंज स्टेशन है। यहां से हौज खास एन्क्लेव, सर्वप्रिय विहार, विजय मंडल एन्क्लेव, आरबीआई कॉलोनी, मेफेयर गार्डन और आईआईटी दिल्ली में आने जाने वालों को मेट्रो की सुविधा है। स्टेशन का प्रवेश द्वार बाहरी रिंग रोड पर है। 95 फीट का भूमिगत स्टेशन हौज खास दिल्ली मेट्रो का सबसे गहरा स्टेशन है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए 23 एस्कलेटर और 9 लिफ्ट हैं। दो लाइनों पर इंटरचेंज की सुविधा होने से गुरुग्राम के यात्रियों को मजेंटा लाइन पर आने जाने में कई तरह की सहूलियतें भी हैं। हौजखास मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए मौजूद सभी सेवाओं की स्वच्छता, रखरखाव और सहूलियतों के लिहाज से गुणवत्ता सेवाएं मुहैया करवाने के लिए सर्वश्रेष्ठ मेट्रो स्टेशन का सम्मान मिला है।