{"_id":"434129c814e7f22e5c7cc96d6a8f08af","slug":"28th-flower-exhibition-starts-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"3500 फूलों से महकी नोएडा की फूल प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3500 फूलों से महकी नोएडा की फूल प्रदर्शनी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 22 Feb 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा की 28वीं पुष्प प्रदर्शनी के आगाज के साथ ही नोएडा स्टेडियम रंग-बिरंगे फूलों से महक उठा। शुक्रवार शाम चार बजे ब्रिगेडियर चितरंजन सावंत ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्रिगेडियर चितरंजन सावंत ने माखन लाल चतुर्वेदी की कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ की पंक्ति ‘मुझे तोड़ लेना बनमाली, उस पथ पर तुम देना फेंक। मातृभूमि पर शीष चढ़ाने, जिस पथ जाएं वीर अनेक’ लोगों को सुनाई। पुष्प प्रदर्शनी में पैंजी को थीम फ्लॉवर बनाया गया है और यहां 45 प्रजातियों के 3500 पुष्प लगाए गए हैं।
विज्ञापन
लोगों को विभिन्न डिजाइनों में लगे फूल लुभा रहे हैं, तो 84 साल का बोनसाई लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है। इस मौके फूलों की होली भी खेली गई।
यह भी पढ़ें: बालकनी गार्डेन चाहिए तो आइए नोएडा स्टेडियम
इस दौरान फ्लोरीकल्चर सोसायटी के अध्यक्ष जीबी पंत, प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल, डीसीईओ राजेश प्रकाश, उद्यान निदेशक एमपी शर्मा, उप निदेशक ओमवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, आईपी सिंह, समाजसेवी महेश सक्सेना, सतीश माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुष्प प्रदर्शनी में एनडीएमसी, डीडीए, एमसीडी, भारत पेट्रोलियम, नॉर्दन रेलवे, कुमार मंगलम हाउस, हीरो मोटर्स, सेंट स्टीफन हॉस्पिटल, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आदि शामिल हैं।
व्यू पार्क सबसे खूबसूरत
फ्लॉवर शो से पहले आयोजित गार्डन कॉम्पटीशन में सेक्टर 93 स्थित व्यू पार्क को नोएडा के सर्वश्रेष्ठ पार्क का दर्जा मिला है। सर्वश्रेष्ठ रोड साइड ग्रीनरी के लिए सेक्टर 44 और सेक्टर 33 के ग्रीन बेल्ट को सर्वश्रेष्ठ ग्रीन बेल्ट का दर्जा मिला है।
यह भी पढ़ें: बसंत उत्सव 22 को
पैंजी को कहते हैं हनी फ्लॉवर
पैंजी के उपयोग को देखते हुए विलियम शेक्सपियर ने इसे ‘हनी फ्लावर’ के नाम से पुकारा था। पैंजी शब्द फ्रेंच भाषा का है, जिसका अर्थ होता है- विचार। इसका पौधा एक साल में बड़ा होकर फूल देने लगता है, लेकिन बीज दूसरे साल आते हैं। फूल सहित पौधे की लम्बाई 23 सेंटीमीटर होती है।
यह प्रमुख रूप से यूरोप, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया में पाया जाता है। पैंजी के लिए ठंड का मौसम अनुकूल होता है। नेचुरोपैथी में इलाज के लिए पैंजी को दवा के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह मुख्य रूप से सफेद, लाल, पीला, बैगनी, गोल्ड, नारंगी कलर का होता है। इसमें पांच पंखुड़ियां होती हैं, जिसमें से चार आसमान और एक जमीन की ओर झुकी होती है।