फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   28 tables will be greatest for assembly polls

सबसे बड़ी विधानसभा के लिए 28 मेजों पर होगी मतगणना

Fri, 09 May 2014 12:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 09 May 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
28 tables will be greatest for assembly polls

16 मई को होने जा रही मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। मतगणना विधानसभावार की जाएगी। प्रत्येक मतगणना के लिए 14 मेजें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


यूपी की सबसे बड़ी (7.68 लाख वोटर) साहिबाबाद विधानसभा की मतगणना के लिए दोगुना प्रबंध किया गया है। इस विधानसभा की मतगणना के लिए 28 मेजें लगाई जाएंगी।

डीएम एसवीएस रंगाराव ने बताया कि 16 मई को होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी बता दी गई है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि प्रत्येक मतगणना मेज पर 3 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में 436 कर्मचारी मतगणना का काम देखेंगे। जबकि करीब 20 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार यदुवंशी के अनुसार गाजियाबाद लोकसभा मतगणना का रिजल्ट करीब 26 राउंड के बाद घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर 2 बजे तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

सीडीओ ने बताया कि बागपत लोकसभा क्षेत्र में लगने वाली मोदीनगर विधानसभा के वोटों की गिनती गाजियाबाद में ही किया जाएगा। जबकि गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में लगने वाली धौलाना विधानसभा के वोटों की गिनती हापुड़ जिला प्रशासन द्वारा कराई जाएगी। इसके बाद संबंधित लोकसभा क्षेत्र में उनके रिजल्ट भेज दिए जाएंगे।

मतगणना की तैयारी का डीएम ने लिया जायजा
16 मई को होने जा रही मतगणना के लिए डीएम एसवीएस रंगाराव ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन चुनकू राम पटेल ने डीएम को सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।


डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप एंव आवश्यक सुरक्षा दृष्टि से की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

प्रत्याशियों और एजेंटों के साथ बैठक आज
लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों और उनके एजेंट के साथ शुक्रवार को (आज) डीएम एसवीएस रंगाराव बैठक लेंगे। बैठक में प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को मतगणना की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed