{"_id":"11b3484148a3ba7328bb67ae0f5a7822","slug":"27-million-drawn-from-the-police-headquarters-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 करोड़ से पुलिस मुख्यालय का भवन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 करोड़ से पुलिस मुख्यालय का भवन तैयार
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 21 Jan 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय का भवन बनकर तैयार हो गया है। पंचायत चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी बिल्डिंग के रूप में पहचान बनाने वाले पुलिस मुख्यालय भवन को 27 करोड़ की लागत से बनाया गया है।
पुलिस हाउसिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सुभाष ने बताया कि आधुनिकता से लैस भवन को बनने में दो साल लगे। इस बिल्डिंग को ग्रीन बिल्डिंग का भी दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन
इसमें लगने वाली सोलर लाइट सिस्टम से ही बिजली की आपूर्ति को पूरा किया जाएगा। पुलिस हाउसिंग बोर्ड कार्पोरेशन के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि बेसमेंट सहित तीन मंजिला भवन का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
इसके भीतर 500 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था है। शहर के बीचों बीच पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्थान पर इसका निर्माण किया गया है। इसके बाद अधिकारी एक छत के नीचे बैठेंगे। इससे आम लोगों को उनसे मिलने के लिए इधर-उधर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।