फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   27 flights destined for Indira Gandhi International Airport have been diverted due to dust storm

धूल भरी आंधी के कारण बाधित हुई विमान सेवा, दिल्ली आने वाले 27 विमानों को किया गया डायवर्ट

Wed, 12 Jun 2019 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 12 Jun 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
27 flights destined for Indira Gandhi International Airport have been diverted due to dust storm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

बुधवार शाम चली धूल भरी आंधी ने विमान सेवा को जबरदस्त तरीके से प्रभावित किया। आंधी इतनी तेज थी कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान संचालन करीब एक घंटा 11 मिनट बाधित रहा। घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमान को अन्य एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


शाम 6:39 बजे विमानों की आवाजाही बिल्कुल रोक दी गई। अन्य शहरों से आए विमान को जयपुर, लखनऊ समेत अन्य एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। यह स्थिति रात 7:50 बजे तक रही। इस दौरान किसी भी विमान का संचालन नहीं हो सका। कई विमान उड़ान भी नहीं भर सके। एक घंटे से अधिक विमानों की आवाजाही ठप होने के कारण कई विमान देरी से संचालित हुए। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


आंधी थमने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ दोबारा शुरू कर दिया गया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार, कुल 27 विमानों को अन्य एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया।  उधर, वायु चक्रवात के कारण पश्चिमी रेलवे जोन की 15 ट्रेन निरस्त की गईं, जबकि 16 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed