फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   26 train delayed due to fog passengers getting trouble at delhi railway station

26 ट्रेन लेट: कड़ाके की ठंड व घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को किया सुस्त, यात्री हो रहे परेशान

Thu, 13 Jan 2022 07:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 Jan 2022 07:23 PM IST
सार

रेलवे ट्रैक पर अल्प दृश्यता की वजह से ट्रेनों की रफ्तार सुस्त हो गई है। तेज गति से चलने वाली राजधानी ट्रेन की रफ्तार को कम कर दिया है। इस वजह से यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
26 train delayed due to fog passengers getting trouble at delhi railway station
कोहरे की वजह से लेट हुईं ट्रेनें - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड व घने कोहरे ने एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार को थाम लिया है। ट्रेनों की रफ्तार सुस्त होने के साथ ही ठंड की ठिठुरन की वजह से भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार देर रात से ही घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई और ट्रेन बारी-बारी से लेट होती चली गई। बृहस्पतिवार को विभिन्न रूट पर चलने वाली आधा दर्जन राजधानी समेत 26 से अधिक ट्रेन एक घंटे से लेकर ढाई घंटे तक देरी से दिल्ली पहुंची। इस वजह से कई ट्रेन वापसी दिशा में भी देरी से रवाना हुई।

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर अल्प दृश्यता की वजह से ट्रेनों की रफ्तार सुस्त हो गई है। तेज गति से चलने वाली राजधानी ट्रेन की रफ्तार को कम कर दिया है। इस वजह से यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है। यात्रा कर रहे ट्रेन में जहां मुसाफिर परेशान हो रहे है तो वहीं ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर भी यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस जहां ढाई घंटे देरी से पहुंची तो गया-नई दिल्ली 2:30 घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी 2 घंटे, रांची-नई दिल्ली राजधानी 1:15 घंटे, पूरी-आनंद विहार 1 घंटे, वाराणसी-नई दिल्ली शिवगंगा 1:45 घंटे, बंगलूरु-नई दिल्ली-2 घंटे, दानापुर-आनंद विहार 1:15 घंटे, संपूर्ण क्रांति 1:15 घंटे देरी से चली। इसी तरह डिब्रूगढ़-राजधानी 1 घंटे, प्रतापगढ़-दिल्ली 1:30 घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से चली। ट्रेनों के रास्ते में धीमी गति से चलने के कारण वापसी दिशा में भी ट्रेनें लेट होती चली गई। इससे मुसाफिरों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed