253 निजी स्कूलों में केजी की सीटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में 253 ऐसे निजी स्कूल हैं जहां केजी की पढ़ाई होती है।
शिक्षा निदेशालय के निर्देश के बाद लगभग 1595 निजी स्कूलों ने अपने यहां नर्सरी/प्री स्कूल, केजी/प्री-प्राइमरी में सीटों की जानकारी उपलब्ध कराई है।
इन जानकारियों के एक जगह ही उपलब्ध होने से अभिभावकों को हर स्कूल की वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
निजी
स्कूलों की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले शिक्षा निदेशालय ने सीटों
की जानकारी व दाखिला मानक उपलब्ध कराने को कहा था। स्कूलों ने निदेशालय को
मानक तो उपलब्ध करा दिए थे मगर सीटों की जानकारी नहीं दी थी।
अब जानकारी
उपलब्ध होने पर निदेशालय ने इसे सार्वजनिक कर दिया है। वे सीटों की संख्या
आधार पर दाखिले का अदंजा लगा सकते हैं। इससे उन्हें लाभ मिलेगा जो बीते साल
नर्सरी में दाखिला लेने से चूक गए थे।