Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2,500 temporary sanitation workers will be recruited by the MCD.

Delhi NCR News: एमसीडी में 2500 अवकाशकालीन सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
एमसीडी में 2500 अवकाशकालीन सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती
विज्ञापन

दिल्ली में पांच साल से निवास और संबंधित जोन का निवासी होना अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी राजधानी की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2500 अवकाशकालीन वैकल्पिक सफाई कर्मचारियों की भर्ती करेगी। भर्ती प्रक्रिया में दिल्ली में पिछले पांच वर्षों से निवास करने वाले और संबंधित जोन के अधिकार क्षेत्र में रहने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि आवेदन पत्र निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को एमसीडी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह घोषणा की।
उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए उपायुक्त स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें आवेदन पत्र प्राप्त करने, उनकी जांच करने और अभ्यर्थियों के शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया की निगरानी करेंगी। भर्ती निर्धारित नियमों और पात्रता मानदंडों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि 2500 कर्मचारियों की नियुक्ति से एमसीडी के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन उपलब्ध होगा। इससे नियमित सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को दिल्ली में पिछले पांच वर्षों से निवास करने का प्रमाण देना होगा। साथ ही संबंधित जोन का निवासी होना भी जरूरी होगा, ताकि नियुक्ति के बाद कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यस्थल पर आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने निगम कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि करुणामूलक आधार पर नियुक्त 177 कर्मचारियों की सेवाओं को एक अप्रैल 2004 से नियमित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा दिवंगत एमसीडी कर्मचारियों के 65 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर मल्टी टास्किंग स्टाफ (इंजीनियरिंग) के पद पर नियुक्ति देने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इस दौरान स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा और नियुक्ति, पदोन्नति, अनुशासनात्मक एवं संबद्ध समिति के अध्यक्ष मुकेश गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed