{"_id":"5776d1ae4f1c1ba95c79b99b","slug":"25-paise-per-kg-in-delhi-ncr-increased-cng-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में बढ़े सीएनजी के दाम, ये होगी नई कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में बढ़े सीएनजी के दाम, ये होगी नई कीमत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में 25-30 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। नई दर शुक्रवार रात 12 बजे से लागू कर दी गई है। आईजीएल के अनुसार दिल्ली में सीएनजी 25 पैसे प्रति किलो बढ़ी है।
विज्ञापन
दिल्ली में अब सीएनजी 36.85 रुपये प्रति किलो मिलेगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में प्रति किलो 30 पैसे दर से बढ़ी है। इससे अब यहां सीएनजी 42.20 रुपये में एक किलो मिलेगी। रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच नॉन पीक आवर में गैस भरवाने वालों के लिए प्रति किलो डेढ़ रुपये की छूट मिलती रहेगी।
विज्ञापन
आईजीएल प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती के मुकाबले भारतीय रुपये की गिरावट के कारण सीएनजी की दरों में मामूली बढ़ोतरी करनी पड़ी है। उनके अनुसार गैस अमेरिकी डॉलर के हिसाब से खरीदी जाती है जिसकी वजह से लागत बढ़ी है।
विज्ञापन