{"_id":"5e4dcb968ebc3ef2b20eecbb","slug":"25-more-suspects-identified-in-jamia-violence-sit-investigates-tej","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया हिंसा में 25 और संदिग्धों की पहचान, एसआईटी ने तेज की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया हिंसा में 25 और संदिग्धों की पहचान, एसआईटी ने तेज की जांच
Thu, 20 Feb 2020 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
jamia protest
- फोटो : अमर उजाला
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 15 दिसंबर की हिंसा के हाल में सामने आए 6 वीडियो के बाद क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। लाइब्रेरी और उसके आसपास के नए वीडियो से पुलिस ने 25 नए लोगों की पहचान की है। वहीं टीम ने 22 सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली हैं। साथ ही, जामिया प्रशासन से सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पहले हुई जांच में बलवा करने वाले 53 लोगों की पहचान की गई थी। अब 25 और लोगों की पहचान होने के बाद कुल 78 लोग पुलिस के रडार पर हैं। मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम जामिया पहुंची थी। पुलिस ने लाइब्रेरी व उसके आसपास के स्थानों की वीडियोग्राफी कराने के अलावा 11 लोगों से पूछताछ भी की थी। नए वीडियो सामने आने के बाद पहचाने गए लोगों से पुलिस जल्द ही पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
हाल ही में एक के बाद एक छह वीडियो आने के बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जामिया मामले की जांच में तेजी लाने के आदेश दिए थे। इसी कड़ी में मंगलवार को अपराध शाखा की टीम डीसीपी की अगुवाई में जामिया पहुंची। टीम ने वीडियो से जुड़े हर कोने को जाकर देखा और इसकी वीडियोग्राफी कराई। साथ ही पड़ताल की कि कैंपस में हिंसा से जुड़े कौन-कौन से वीडियो किस सीसीटीवी कैमरे के हैं। इसके अलावा कहां-कहां और कितने सीसीटीवी कैमरे यूनिवर्सिटी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों, शिक्षकों और जामिया प्रशासन से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाल में सामने आए वीडियो में दिखे छात्रों की पहचान कर उनको एक-एक कर बुलाया जाएगा। इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास हिंसा हुई थी। उसमें छात्रों का नाम भी आया था। घटना के बाद पुलिस पर छात्रों को कैंपस में घुसकर पीटने के आरोप लगे थे।