फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   25 lakh cheated from a businessman in Delhi

ठक- ठक गिरोह का कारनामा: कारोबारी की कार से 25 लाख ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल कर रही पुलिस

Wed, 14 Jun 2023 02:10 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 14 Jun 2023 02:10 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, महेंद्र सिंह परिवार के साथ बल्लभगढ़ में रहते हैं। इनका जींस की वॉशिंग का कारोबार है। एक फैक्टरी लोनी के आर्य नगर में है, जबकि दूसरी फैक्टरी गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी में थी। महेंद्र ने पिछले दिनों ट्रॉनिका सिटी की फैक्टरी का सौदा कर दिया था

विज्ञापन
25 lakh cheated from a businessman in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ के जींस कारोबारी सीलमपुर में ठक-ठक गिरोह का शिकार हो गए। बदमाश कार की पिछली सीट से बैग में रखे 25 लाख रुपये उड़ाकर ले गए। पीड़ित महेंद्र सिंह सैनी की शिकायत पर सीलमपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महेंद्र सिंह परिवार के साथ बल्लभगढ़ में रहते हैं। इनका जींस की वॉशिंग का कारोबार है। एक फैक्टरी लोनी के आर्य नगर में है, जबकि दूसरी फैक्टरी गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी में थी। महेंद्र ने पिछले दिनों ट्रॉनिका सिटी की फैक्टरी का सौदा कर दिया था। सोमवार को महेंद्र ने फैक्टरी का 25 लाख रुपये बयाना लिया था। 

विज्ञापन

 

शाम के समय वह चालक तेजपाल के साथ कार से घर लौट रहे थे। इस बीच सीलमपुर में पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे युवक-युवती ने कार के बोनट की ओर इशारा किया और आगे बढ़ गए। महेंद्र ने चालक से कहकर गाड़ी रुकवाई। कार के बोनट पर कुछ पदार्थ गिरा था। महेंद्र और तेजपाल दोनों नीचे उतरकर बोनट खोलकर चेक करने लगे। इस बीच बाइक पर आए दो लड़के कार की पिछली सीट पर रखा बैग उठाकर ले गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed