फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   24th Lieutenant Governor Cup tournament will be organized at Qutub Golf Course from 27th September.

Delhi NCR News: कुतुब गोल्फ कोर्स में 27 सितंबर से 24वें लेफ्टिनेंट गवर्नर कप टूर्नामेंट का होगा आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
6 अक्तूबर तक होगा आयोजन, टूर्नामेंट में 1300 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद
विज्ञापन


टूर्नामेंट के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से होगा पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कुतुब गोल्फ कोर्स में 24वें लेफ्टिनेंट गवर्नर कप गोल्फ टूर्नामेंट का 27 से 29 सितंबर और 4 से 6 अक्तूबर तक आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में करीब 1300 गोल्फरों के भाग लेने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के अंतिम दिन 6 अक्तूबर को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और संगीता सक्सेना उपस्थित रहेंगे। डीडीए के अनुसार टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध है।

सदस्य पंजीकरण के लिए सीधे कुतुब गोल्फ कोर्स पर जा सकते हैं या गोल्फ कोड एप का उपयोग कर सकते हैं। इस वार्षिक आयोजन में क्लब के सदस्यों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। डीडीए लेफ्टिनेंट गवर्नर कप के माध्यम से गोल्फ को बढ़ावा दे रहा है। इसका मकसद लोगों का ध्यान गोल्फ की तरफ आकर्षित करना है। दो हफ्तों के वीक एंड पर होने वाले कार्यक्रम के अंतिम दिन 6 अक्तूबर को पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसमें कई वरिष्ठ लोग उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed