{"_id":"0af8ac3325f012e44c700d06fbb4e044","slug":"24-million-theft-from-eldiko-meadows-society-in-sharp-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाडे़ एल्डिको मिडोज सोसासटी से 24 लाख की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाडे़ एल्डिको मिडोज सोसासटी से 24 लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 30 May 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट में दो भाई परिवार के एक साथ रहते हैं। पीड़ितों की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी है। जानकारी के मुताबिक अपूर्व गर्ग और अमन गर्ग परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के एल्डिको ग्रीन मिडोज में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
अपूर्व गर्ग और उनकी पत्नी एसटी माइक्रो कंपनी में मैनजर के पद पर कार्य करते हैं। जबकि अमन गर्ग का नोएडा में बिजनेस हैं और उनकी पत्नी नोएडा की ही एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
28 मई को सुबह करीब 10 बजे दोनों भाई अपनी-अपनी पत्नियों के साथ फ्लैट का ताला लगाकर निकले थे और शाम करीब साढे़ पांच बजे जब वह पहुंच तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
दोनों भाईयों के कमरे से करीब 11-11 लाख रुपये के जेवरात चोरी जा चुके थे और दोनों भाईयों के घर में घड़ियां थीं जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये थी वह भी चोरी जा चुकी थी।
घटना के बाद पूरा परिवार सहम गया और घटना की सूचना कासना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पीड़ितों की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।
सीओ डॉ. अरूण कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ितों की ओर से आई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराकर चोरों की तलाश किया जाएगा। हालांकि एल्डिको मिडोज सोसायटी में बाहरी चोर नहीं आ सकते हैं।
इसलिए वहां के सुरक्षा गार्ड, सफाई और धोबी आदि से पूछताछ की जा रही है जिससे पता लगाया जा सके कि चोरी किसने की है। साथ ही पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटैज को खंगाला जा रहा है जिससे कोई सुराग मिल सके।