फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   234.6MM rain has been recorded in Delhi since June 29

Delhi NCR Weather: मूसलाधार बारिश ने किया तरबतर, जलभराव ने थामी रफ्तार, 29 जून से अबतक 234.6MM बारिश

Wed, 23 Jul 2025 11:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 23 Jul 2025 11:29 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जून को मानसून की दस्तक से लेकर दिल्ली में अब तक 234.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 217.5 मिलीमीटर है। केवल जुलाई में सफदरजंग में 10 दिन में 127.5 व इस माह की सामान्य बारिश 143 मिलीमीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन
234.6MM rain has been recorded in Delhi since June 29
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह मूसलाधार बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई तो जलभराव में कई इलाके डूबे नजर आए। आईटीओ सहित जगह-जगह प्रमुख सड़कों पर जाम ने वाहनों की रफ्तार घंटों थामे रखी। स्कूल-कॉलेज और दफ्तर पहुंचने वाले लोग परेशान नजर आए। कांवड़ यात्रा के कारण भी कई सड़कों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच कांवड़ियों के गुजरने से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। हालांकि, इस बार पिछले साल की तरह मिंटो ब्रिज पर जलभराव नहीं हुआ।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया था। शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 8.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजघाट में 22.3, लोधी रोड में 11.2, पूसा में 13.5, नजफगढ़ में 11, रिज में 1.8, आया नगर व पालम में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम के साथ 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का 100 से 88 फीसदी रहा। बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सबसे ज्यादा हालत रही खराब
शाहदरा, कृष्णा नगर, सूरजमल विहार, ज्वाला नगर, विश्वास नगर, संगम विहार, नजफगढ़ और द्वारका सहित सैकड़ों स्थानों पर जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। प्रशासन ने जल निकासी के लिए पंपों का इस्तेमाल किया। वहीं, शिव विहार मेट्रो स्टेशन के पास स्थिति इतनी भयावह हो गई थी कि लोग ट्रैक्टर के ऊपर से सड़क पार करते नजर आए।

विज्ञापन

29 जून से अब तक 234.6 मिमी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जून को मानसून की दस्तक से लेकर दिल्ली में अब तक 234.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 217.5 मिलीमीटर है। केवल जुलाई में सफदरजंग में 10 दिन में 127.5 व इस माह की सामान्य बारिश 143 मिलीमीटर दर्ज की गई। पालम में इस माह 13 दिन में 228.6 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य मासिक औसत 150.7 मिमी से 52 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की सक्रियता के कारण अगल कुछ दिन तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed