{"_id":"6238cf0e2ea29769087e709f","slug":"23-leaders-including-himachal-pradesh-president-of-youth-congress-join-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कांग्रेस को लगा झटका: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत 23 नेता आप में शामिल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कांग्रेस को लगा झटका: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत 23 नेता आप में शामिल हुए
Tue, 22 Mar 2022 12:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:46 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित 23 अन्य युवा नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
Manish thakur Himachal Pradesh Youth Congress President
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी में दूसरे दलों के नेताओं का शामिल होने का सिलसिला तेज हो गया है। हरियाणा के बाद अब हिमाचल प्रदेश के नेता आप में शामिल होने लग गए है। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश शाखा का एक बड़ा हिस्सा सोमवार को आप में शामिल हो गया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित 23 अन्य युवा नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आप में यूथ कांग्रेस के साजिद अली, अत्तर कपूर, राकेश ठाकुर, गौरव ठाकुर, जय लाल शर्मा, गौरव बंचैक, भानु शर्मा, ईशान ओहरी, सुधीर सुमन, जसवीर सिंह, विवेक जसवाल, मनोज शर्मा, जगपाल चौहान, पदम नेगी, पंकज सिंगला, प्रवेश शर्मा, रितेश मेहता, राधेश्याम, रोनी घेड़ा, अनीश राठौर, विशाल दुरी, चेतन चौहान व सागर क्लांटा शामिल हुए।
विज्ञापन
इस अवसर पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि पार्टी को पूरे हिमाचल प्रदेश से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग बदलाव के लिए मतदान करने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी के गवर्नेंस मॉडल की मांग पूरे देश में हो रही है। दूसरी पार्टियों में कई अच्छे लोग हैं जो आम आदमी पार्टी से जुड़ कर इस बदलाव की राजनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक हफ्ते पहले आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इसके बाद पूरे राज्य से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हिमाचल प्रदेश के कई युवा और जागरूक नेता आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए आगे आए हैं।