फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   23 died of corona in delhi

दिल्ली में कोरोना संक्रमण से 23 की मौत, 370 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

Sun, 24 May 2020 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 May 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
23 died of corona in delhi
सैनिटाइजेशन... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित 591 मरीज सामने आए हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, थोड़ी राहत की खबर यह है कि ठीक हो चुके 370 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजधानी में कुल 12,910 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6267 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, कुल 231 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 660 मरीज मिले थे। पिछले पांच दिन की स्थिति पर गौर करें तो हर दिन औसतन 500 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल, दिल्ली में 6412 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 1886 कोविड अस्पताल, 101 स्वास्थ्य केंद्र, 488 निगरानी केंद्र और सर्वाधिक 3086 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में बीते शुक्रवार तक कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 86 थी। अभी तक 1,65,047 की कोविड जांच हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच दिन की स्थिति
दिन     मरीज
19 मई      500
20 मई      534
21 मई      571
22 मई      660
23 मई      591

जीटीबी अस्पताल के ओएसडी संक्रमित 
स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ अब प्रशासनिक स्तर पर भी अधिकारी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल के ओएसडी भी संक्रमित पाए गए, जिसके चलते प्रशासनिक ब्लॉक को सील कर सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है। अस्पताल में अब तक चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 


जीटीबी अस्पताल निदेशक के ओएसडी संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। वहीं, ओएसडी को दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, यह कोरोना की चपेट में कैसे आए? इस बाबत फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। इनसे पहले जीटीबी अस्पताल में एक डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्य कर्मचारी भी पॉजिटिव हो चुके हैं। इस मामले में चिकित्सा निदेशक डॉ. सुनील कुमार से संपर्क किया गया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed