फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   22nd Commonwealth Table Tennis Championships kick off; players from 25 countries are participating.

Delhi NCR News: 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 25 देशों के खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सीएम ने नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में किया शुभारंभ, 2 अगस्त तक दिखाएंगे दम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को त्यागराज स्टेडियम में 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ किया। 2 अगस्त तक चलने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कॉमनवेल्थ के 25 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न देशों से आए खिलाड़ियों और प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल केवल स्पर्धा नहीं, बल्कि देशों, संस्कृतियों और समाजों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं को अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता की आधिकारिक ट्रॉफी का अनावरण किया और सेरेमोनियल फर्स्ट स्ट्रोक खेलकर चैंपियनशिप का आगाज किया। यहां शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद, कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के अध्यक्ष विवेक कोहली और टीटीएफआई अध्यक्ष मेघना अहलावत भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों में नई ऊंचाइयां छू रहा है। दिल्ली आज विश्वस्तरीय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और आयोजन क्षमता के साथ तैयार है। शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। यह चैंपियनशिप सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि मित्रता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मंच भी है।
परेड ऑफ नेशंस और सांस्कृतिक रंग : समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् से हुई। इसके बाद सभी 25 देशों के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ परेड ऑफ नेशंस में मार्च किया। कलर ऑफ इंडिया, शिव तांडव और सितार-सिम्फनी जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विदेशी मेहमानों को भारतीय विरासत से रूबरू कराया।
विज्ञापन



इन देशों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा : चैंपियनशिप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका सहित 25 देश भाग ले रहे हैं। सभी मैच त्यागराज स्टेडियम में होंगे और दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा है। आयोजन का उद्देश्य खेल उत्कृष्टता के साथ कॉमनवेल्थ देशों के बीच सहयोग और खेल भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article