फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   225 kg of firecrackers seized ahead of Dussehra-Diwali

Delhi NCR News: दशहरा-दिवाली से पहले 225 किलोग्राम पटाखे जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
एक गिरफ्तार, आरोपी ने हरियाणा के पलवल से खरीदी थी खेप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पूरे वर्ष ही पटाखों की मांग रहती है लेकिन दशहरा, दिवाली व शादियों का सीजन शुरू होती ही इनकी मांग बहुत बढ़ जाती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन है जिस कारण प्रमुख त्योहार आते ही अवैध तरीके से इनकी खरीद-फरोख्त शुरू हो जाती है। इसी खरीद फरोख्त को रोकने के लिए पुलिस लगातार छापे मारती है। बुधवार को इसी क्रम में अपराध शाखा ने बदरपुर के मोलादबंद से 225 किलोग्राम पटाखे जब्त किए और आरोपी धर्मवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने दो दिन पहले हरियाणा के पलवल से यह खेप खरीदी थी।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि 16 सितंबर को शाखा में तैनात इंस्पेक्टर विजयपाल दहिया व एसआई योगेश को विशेष खुफिया जानकारी मिली। मुखबिर ने बताया कि बदरपुर के मोलादबंद में पटाखों का अवैध भंडारण किया जा रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को पक्का करने के बाद 17 सितंबर को मोलादबंद स्थित एक घर के कमरे में छापा मारा और लगभग 225 किलोग्राम पटाखों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके पर बदरपुर निवासी धर्मवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। कड़ी पूछताछ करने पर उसने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन में पटाखे बेचने थे, इस कारण उसने पटाखे जमा किए थे। कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस अवैध व्यापार में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed