{"_id":"5bd26617bdec22696c1d180e","slug":"22-year-old-man-celebrating-valmiki-jayanti-in-a-crowd-shot-dead-at-mandir-marg-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ल देख कर चिढ़ाया तो डांस टीचर को मारी गोली, धार्मिक जुलूस के दौरान हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्ल देख कर चिढ़ाया तो डांस टीचर को मारी गोली, धार्मिक जुलूस के दौरान हुई वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 26 Oct 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर मार्ग इलाके में वाल्मीकि जयंती के धार्मिक जुलूस के दौरान डांस टीचर युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात के समय लोग डांस करने में मग्न थे, वहीं गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वक के शव का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अविनाश सांगवान (22) बी-ब्लाक, गढ़ी मेन मार्केट में रहता था। वह डांस सिखाता था। अविनाश बुधवार को दोस्त निखिल व परिवार के लोगों के साथ मंदिर मार्ग इलाके में वाल्मीकि मंदिर आया था। बुधवार रात करीब 11 बजे पेशवा रोड पर जुलूस में शामिल लोग डांस कर रहे थे, तभी वहां एक युवक आया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उसकी शक्ल को देखकर अविनाश ने उसे चिढ़ा दिया था। आरोपी युवक उस समय तो अविनाश को टक्कर मारकर चला गया। इसके बाद वह बाइक पर वहां आया और बाइक पर खड़े होकर डांस करने लगा। डांस करते हुए अविनाश को कुछ चीज छाती में लगने का एहसास हुआ। थोड़ी देर बाद अविनाश बेहोश हो गया। उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार रात तक इस मामले में किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन