फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2162 new corona cases found in delhi on sunday

Corona in Delhi: दिल्ली में कोरोना के दो हजार से अधिक नए मामले, पांच ने तोड़ा दम; संक्रमण दर 12 फीसदी से अधिक

Sun, 14 Aug 2022 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Aug 2022 09:56 PM IST
सार

दिल्ली में शनिवार को 17106 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया, जिसमें 12.64 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। इस तरह अब तक दिल्ली में 1984595 लोग संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन
2162 new corona cases found in delhi on sunday
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 12 फीसदी से अधिक बना हुआ है, वहीं मौत के आंकड़ों में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को कोरोना के 2162 मामले सामने आए जबकि 1832 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। हालांकि पांच मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


दिल्ली में शनिवार को 17106 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया, जिसमें 12.64 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। इस तरह अब तक दिल्ली में 1984595 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 1949784 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 26381 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 8430 हो गए। इनमें से होम आइसोलेशन में 5734 और अस्पताल में 534 मरीज भर्ती है। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 183 आईसीयू पर, 160 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 22 वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 326 हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed