{"_id":"6ac118c784205a5ee50f78b0","slug":"2101-kg-of-illegal-firecrackers-seized-from-two-tempos-and-a-warehouse-three-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-157735-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो टेंपो और गोदाम से 2,101 किलो अवैध पटाखे बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो टेंपो और गोदाम से 2,101 किलो अवैध पटाखे बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
- पटाखों को खरीदने, लाने-ले जाने और रखने में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की एएचटीयू ने हरियाणा से दिल्ली लाए जा रहे 2,101 किलो अवैध पटाखे पकड़े हैं। इस मामले में तीन लोगों अमित गुप्ता, सुनील और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को एएचटीयू को सूचना मिली थी। हरियाणा से यूईआर-दो, बवाना के रास्ते दिल्ली में बड़ी मात्रा में पटाखे लाए जा रहे थे। टीम ने दो टाटा ऐस टेंपो रोके, जिनसे 1,350 किलो पटाखे मिले। पूछताछ के आधार पर अलीपुर के जेडएमएच चौक स्थित एक गोदाम का पता चला। तलाशी में वहां से 751 किलो पटाखे बरामद हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सप्लाई चेन का पता लगा रही है।