फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   21 outsourcing employee removed in charge of collection

उगाही के आरोप में हटाए गए 21 आउटसोर्सिंग कर्मी

Sat, 08 Jul 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 08 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
21 outsourcing employee removed in charge of collection
extortion

अवैध निर्माण कराने के एवज में उगाही करने के आरोप में नगर निगम प्रशासन ने आउटसोर्सिंग पर कार्यरत 21 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। हटाए गए कर्मचारी अतिक्रमण हटाओ शाखा में बाउंसर और गैंगमैन के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन

     
बता दें कि बगैर नक्शा पास कराए नगर निगम सीमा क्षेत्र में निर्माण करना प्रतिबंधित है। इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए निगम ने आउटसोर्स पर कर्मचारियों को भर्ती किया था। ये कर्मचारी अतिक्रमण हटाओ शाखा में बाउंसर व गैंगमैन के पद पर तैनात थे। इन कर्मचारियों को सड़कों पर अवैध रूप से लगी रेहड़ी पटरी और ढाबों को भी हटाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोप है कि ये कर्मचारी अवैध निर्माण के बदले लोगों से वसूली करते थे। 
विज्ञापन


इस बात की शिकायत निगम अधिकारियों तक पहुंच गई। शिकायत में ये भी कहा कि ये लोग सड़कों पर सांठगांठ करके रेहड़ी पटरी लगवाते हैं। इससे शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर निगम के वरिष्ठ नगर योजनाकार सुधीर चौहान ने बताया कि आरोपों की जांच के बाद 21 कर्मचारियों को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ मैदान में उतर आया है। संघ के नेताओं का कहना है कि उगाही का आरोप गलत है। कर्मचारी नेताओं ने अतिरिक्त निगमायुक्त और वरिष्ठ योजनाकार से मुलाकात कर हटाए गए कर्मचारियों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed