फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   21 days after the appeal was not missing, landed on the street kin

21 दिनों बाद भी नहीं मिली लापता कशिश, सड़क पर उतरे परिजन  

Thu, 02 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 02 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
21 days after the appeal was not missing, landed on the street kin
लापता बच्ची
21 दिनों से लापता कशिश को ढूंढने में नाकाम पुलिस के खिलाफ परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मूलरूप से उत्तराखंड निवासी संजय रावत सेक्टर- 22 के एच ब्लाक में रहते हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी कशिश 12 मई को घर के पास स्थित पार्क में गई थी। जहां से वह लापता हो गई। 
विज्ञापन


बुधवार शाम उत्तराखंड समाज नोएडा से जुड़े लोग और परिवार वाले सेक्टर 12-22 चौराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर डीएसपी अरविंद यादव पहुंचे और मामला शांत कराया। अरविंद यादव ने बताया कि पुलिस बच्ची को खोजने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। कई जगहों पर पुलिस टीम भेजी गई। साथ ही बच्ची का पोस्टर लगाया है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के कारण लगा जाम
कशिश को खोजने के लिए हुए प्रदर्शन के कारण सेक्टर 12-22 पर जाम लगा गया। इससे चौड़ा की तरफ जाने वाला रास्ता भी प्रभावित रहा। दफ्तर से निकले लोगों को एक घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। शाम का वक्त होने से ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक सुचारु करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि रात 8 बजे तक ट्रैफिक सुचारु हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से लगाई गुहार 
कशिश को खोजने के लिए परिजनों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि बच्ची के लापता होने के 21 दिन बाद भी नोएडा पुलिस उसे ढूंढ नहीं सकी। इस कारण बच्ची को खोजने में मुख्यमंत्री की तरफ से सहयोग किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed