फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2073 new cases of corona in Delhi in last 24 hours five people died Another new case of monkeypox

सतर्क हो जाएं: डराने लगी कोरोना की रफ्तार, दिल्ली में मिले 2073 नए मरीज, पांच को लील गया संक्रमण

Wed, 03 Aug 2022 11:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 03 Aug 2022 11:02 PM IST
सार

पिछले 24 घंटे के दौरान 12696 संदिग्धों की आरटीपीसीआर जांच की गई जबकि 5119 की रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। उधर, मंकीपॉक्स का एक और नया मामला सामने आया है। नाइजीरियाई मूल की 31 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।

विज्ञापन
2073 new cases of corona in Delhi in last 24 hours five people died Another new case of monkeypox
Coronavirus in Delhi - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2073 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई हैं। एक दिन में कोरोना के मामलों में 500 से अधिक की बढ़ोतरी से एक बार फिर चिंता सताने लगी है। संक्रमण दर भी 10.63 से बढ़कर 11.64 फीसदी पर पहुंच गया। कोरोना को मात देने वाले 1437 लोगों को अस्पतालों से उनके घर भेज दिया गया। फिलहाल कोरोना के 3214 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन


मंकीपॉक्स का एक और नया मामला
मंकीपॉक्स का एक और नया मामला सामने आने के बाद दिल्ली में मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। नाइजीरियाई मूल की 31 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। हालांकि मरीज के बारे में फिलहाल यह पता नहीं है कि उसने हाल में विदेश यात्रा की है या नहीं। वह देश में मंकीपॉक्स की पहली महिला मरीज है। उधर, एक मरीज के ठीक होने के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

मंकीपॉक्स से पीड़ित महिला को बुखार और त्वचा पर घाव के लक्षण दिखने के बाद उसके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। संक्रमित पाए जाने पर उसे लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल(एलएनजेपी)में भर्ती कराया गया है। इससे पहले एक 35 वर्षीय विदेशी के मंकीपॉक्स संक्रमित होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से चिंता बढ़ने लगी है। उधर, मंकीपॉक्स के दो संदिग्धों के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed