फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2000 years old well is found in old fort

गजब! किले की खुदाई में मिला 2000 साल पुराना कुआं

Thu, 08 May 2014 04:21 PM IST
Updated Thu, 08 May 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
2000 years old well is found in old fort

दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में खुदाई के दौरान एक के बाद एक कई चौंकाने वाली चीजें निकल रही हैं।

विज्ञापन


पिछले महीने ही खुदाई में कुषाणकाल के सिक्के और अन्य सामान मिल चुके हैं लेकिन अब यहां काफी चौंकाने वाली चीज नजर आई है।

किले की खुदाई के दौरान यहां एक पुराना कुआं नजर आया है। कुएं की झलक दिखने के बाद अब एएसआई ने यहां और भी अवशेष मिलने की संभावना जताई है।

...तो इतने साल पुराना है कुआं

2000 years old well is found in old fort

पुरातत्व विभाग के अनुसार यह किला लगभग 2000 साल पुराना है यानी इसके मौर्य काल से जुड़े होने का अनुमान है। कुएं में लगातार खुदाई जारी है इससे अभी इसके भीतर और भी अवशेष मिले की संभावना है।

इस बारे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिल्ली सर्किल के पुरातत्व अधीक्षक वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि यह कुआं मौर्य काल का है।

छोटा कुआं टेराकोटा का है और यह पांच फुट से भी गहरा है। दो-तीन दिन तक और इसकी खुदाई की जाएगी। इससे कुएं गहराई का पता भी चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किले में मिलीं चौंकाने वाली चीजें

2000 years old well is found in old fort

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने यहां और भी कुएं और अन्य पुरातात्विक अवशेष मिलने की संभावना जताई है। खुदाई में जुटी एएसआई की टीम का कहना है कि यहां प्राचीन दीवारें भी मिली हैं।

इससे पहले कुषाण काल, गुप्त काल और राजपूत काल के अनेक पुरातात्विक अवशेष मिल चुके है। इन अवशेषों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सुरक्षित रखा है।

किले में भगवान विष्णु की मूर्ति, भगवान गणेश की लघु प्रतिमा, बर्तन, तांबे के सिक्के समेत अनेक पुरातात्विक अवशेष मिल चुके हैं। इन सभी अवशेषों को पुराना किला स्थित म्यूजियम में संरक्षित किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की योजना म्यूजियम को और बड़ा करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed