{"_id":"69df9f34a232082af00a7468","slug":"2000-people-from-15-states-gathered-in-delhi-on-world-banjara-day-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-132444-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विश्व बंजारा दिवस पर दिल्ली में 15 राज्यों से 2000 लोग जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विश्व बंजारा दिवस पर दिल्ली में 15 राज्यों से 2000 लोग जुटे
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के आयोजन के लिए बंजारा समाज ने जताया आभार
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, बंजारा समाज की विरासत नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विश्व बंजारा दिवस पर दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 15 राज्यों से इस समाज के देश के 2000 से अधिक लोग जुटे। बंजारा समाज के प्रतिनिधियों ने कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा से मिलकर सरकार का आभार जताया। इन्होंने कहा कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजन हुआ, जिससे लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है।
विश्व बंजारा दिवस पर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुए आयोजन में इस समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समुदाय को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलता है। मंत्री ने कहा कि बंजारा समाज का देश के इतिहास, संस्कृति और व्यापारिक परंपरा में बड़ा योगदान रहा है। ये आयोजन समाज के शौर्य, सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में भूमिका को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सफल प्रयास है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में विमुक्त, घुमंतू और अर्द्ध घुमंतू जातियों को पहली बार सम्मान और प्रोत्साहन मिल रहा है। बंजारा समाज ने अपनी संस्कृति, रंगों और संगीत को देश-दुनिया तक पहुंचाया है। उन्होंने समाज से अपनी परंपराओं को सहेजते हुए नए भारत के निर्माण में योगदान जारी रखने की अपील की।