{"_id":"dd5101292f63a8b65f3750e5ae9aa5a1","slug":"200-people-got-home-to-dream","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 लोगों को मिला सपनों का आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 लोगों को मिला सपनों का आशियाना
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 25 May 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
जीडीए की विभिन्न कालोनियों में खाली पड़े 200 मकानों की लेफ्टओवर स्कीम का ड्रा शनिवार को संपन्न हुआ। पटेल नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में हुए ड्रा में 200 लोगों को अपने सपनों का आशियाना मिला।
विज्ञापन
जीडीए ने दिवाली के मौके पर 11 नवंबर 13 को लेफ्टओवर मकानों की स्कीम लांच की थी। स्कीम के अंतर्गत वैशाली, इंदिरापुरम, संजय नगर, प्रताप विहार, तुलसी निकेतन, कौशांबी आदि कालोनियों में उपलब्ध मकान शामिल किए थे।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि कौशांबी योजना के अंतर्गत 103 फ्लैटों का आवंटन किया गया। इसके अलावा शहर की विभिन्न कालोनियों में स्थित 97 अन्य संपत्तियों का भी आवंटन हुआ।
विज्ञापन
इसमें ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के भवनों की संख्या अधिक थी। ड्रा के दौरान वित्त नियंत्रक टीआर यादव, टीपी ज्योति प्रसाद समेत कई अन्य अभियंता भी मौजूद रहे।