{"_id":"614b6957d9f12b22c6393b4758f12c5b","slug":"200-members-leave-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती के बर्थ डे पर 200 दलितों ने छोड़ दी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती के बर्थ डे पर 200 दलितों ने छोड़ दी पार्टी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Jan 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलितों की राजनीति करने वाली बीएसपी सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर उनके गृह जनपद के ही 200 दलितों ने पार्टी छोड़ दिया।
विज्ञापन
इन सदस्यों ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया। सदस्यों के अनुसार पार्टी की नीतियां दलित विरोधी हैं। उन्होंने बुधवार को एक समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी को जॉइन कर लिया।
एसपी के केबिनेट मिनिस्टर का दर्जा प्राप्त नरेंद्र सिंह भाटी ने उनका स्वागत कर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
एसपी की जिला इकाई ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआरआई सिटी के कैंप ऑफिस में एक समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एग्रो के चेयरमैन नरेंद्र भाटी ने बीएसपी की नीतियों को लेकर सवाल खडे़ किए। इसी दौरान उन्होंने 200 दलितों के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में शामिल हुए नरेंद्र गौतम, विक्रमजीत सिंह और गुरुदयाल आदि बीएसपी के सक्रिय सदस्य रहे थे। नरेंद्र गौतम ने आरोप लगाया कि बीएसपी अब गरीबों और दलितों के बारे में नहीं सोचती है।
विज्ञापन