मेट्रो ट्रेन के आगे कूदी छात्रा, प्रैक्टिकल खराब होने पर तनाव में उठाया कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरांडा हाउस (कॉलेज) में बीएससी अंतिम वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा ने बृहस्पतिवार दोपहर इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की।
ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ट्रेन के चपेट में आकर जख्मी हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच में पता चला है कि कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा ठीक नहीं होने की वजह से वह तनाव में थी। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर 2.20 बजे इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर एक युवती के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की सूचना मिली।
पुलिस को मौके से मिला युवती का बैग
सूचना मिलते ही पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों ने युवती को जख्मी हालत में लोकनायक अस्पताल में दाखिल कराया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है।
पुलिस को मौके से युवती का एक बैग मिला, जिसमें उसके पहचान पत्र थे। 22 वर्षीय छात्रा की पहचान नोएडा निवासी के तौर पर हुई। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी।
छानबीन में पता चला कि छात्रा मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को कॉलेज में प्रैक्टिकल देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान इंद्रप्रस्थ स्टेशन पर वह नोएडा की ओर जाने वाली ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।
तफ्तीश में पता चला कि छात्रा का प्रैक्टिकल ठीक नहीं हुआ था। कम नंबर आने के डर से वह बेहद परेशान थी। पुलिस को आशंका है कि इसी वजह से उसने खुदकुशी का प्रयास किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान देने पर सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।