यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराए 20 वाहन, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह कोहरे के कारण जीरो प्वाइंट सेे चार किमी के बीच दो स्थानों पर लगभग 20 वाहन टकराए। हादसों में वृंदावन निवासी शहद कारोबारी के चालक की मौत हो गई।
जबकि द्वारका, दिल्ली निवासी अनिल, जवां गांव, जहांगीरपुर निवासी सत्यप्रकाश, गौरव मणि, सुरेश मंडल, ओमकार समेत 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर कासना कोतवाली और ईकोटेक-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
वृंदावन के गौरा नगर निवासी ब्रज बिहारी शर्मा का शहद का कारोबार हैै। शनिवार को वह अपने भतीजे अनुराग के साथ कारोबार के सिलसिले में स्विफ्ट कार सेे देहरादून जा रहा था। गाड़ी तराश मंदिर, वृंदावन निवासी ड्राइवर पंकज (30) चला रहा था।
धीमे वाहन या फिर खड़े ट्रक से टकराए वाहन
सुबह लगभग 8:30 बजे जब उनकी कार जीरो प्वाइंट सेे चार किलोमीटर के बीच कासना कोतवाली क्षेत्र सेे गुजर रही थी, तभी कार सामने किसी वाहन से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार आठ वाहन एक के बाद टकरा गए।
हादसे में कार सवार शहद कारोबारी समेत तीनों घायल हो गए। चालक पंकज को यथार्थ, जबकि ब्रजबिहारी व उनके भतीजे को कैलाश अस्पताल लेे जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। हादसेे की सूचना पर पीड़ित परिजन यथार्थ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पंकज की डेढ़ वर्ष की एक बेटी है।
धीमे वाहन या फिर खड़े ट्रक से टकराए वाहन
इसके अलावा ईकोटेक-1 क्षेत्र में भी इसी तरह एक के बाद एक 10 वाहन टकराए। दोनों हादसों में घायल कुछ अन्य घायल अपने वाहनों में सवार होकर गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
हादसे को लेेकर पुलिस और घायल व्यक्तियों ने अलग-अलग जानकारी दी। कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी नेे बताया कि एक धीमी गति से चल रहे कैंटर से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की साइड लगने से हादसा हुआ।
इसके बाद एक ट्रक वहां खड़ा हो गया और दोबारा स्टार्ट नहीं हो पाया। इसके बाद एक के बाद एक कई वाहन टकरा गए। वहीं, घायलों ने बताया कि रास्ते में एक ट्रक खड़ा था, जिससे वाहन टकराते चले गए। वहीं, हादसों के थाना क्षेत्रों को लेकर भी दोनों थानों की पुलिस टालमटोल करती रही। पुलिस ने हादसों की जांच शुरू कर दी है।