फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20 thousand's fraud by hanging atm.

एटीएम हैंग कर 20 हजार की धोखाधड़ी

Fri, 26 Sep 2014 03:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2014 03:40 AM IST
विज्ञापन
20 thousand's fraud by hanging atm.

नोएडा सेक्टर-29 स्थित एक्सिस बैंक एटीएम हैंग कर साइट इंजीनियर के बीस हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना सेक्टर-20 में दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दीपक चौहान नोएडा के सेक्टर-52 में रहते हैं। वह ग्रेनो में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में साइट इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उनका एक्सिस बैंक में सैलरी अकाउंट है। सात सितंबर को शाम के करीब साढ़े सात बजे वह सेक्टर-29 स्थित एक्सिस बैंक एटीएम से पैसे निकालने गए थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने कार्ड स्वाइप किया तो एटीएम स्क्रीन धुंधली हो गई। इसके बाद वह एटीएम से चले गए। 7.45 बजे उनके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने कस्टूमर केयर पर फोन कर इसकी जानकारी दी और अपना कार्ड ब्लॉक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्टमर केयर से उन्हें एक सप्ताह में रुपये वापस आने की बात कही गई। एक सप्ताह बाद भी रुपये न आने पर कस्टमर केयर से दोबारा संपर्क किया तो उन्हें फिर एक सप्ताह बाद का टाइम दिया गया।


इसके बाद भी रुपये वापस नहीं मिले तो वह बैंक जाकर घटना की जानकारी दी। बैंक से उन्हें धोखाधड़ी की बात बताकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। जिसके बाद उन्होने सेक्टर-20 थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed