फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20 thousand rupees challan for entry of e-rickshaw in no entry

नो एंट्री में ई रिक्शा के प्रवेश पर 20 हजार रुपये का चालान

Thu, 06 Aug 2020 04:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 06 Aug 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees challan for entry of e-rickshaw in no entry
ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में ई रिक्शा चालकों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। आलम यह है कि हालात में धीरे धीरे सुधार होने के बाद पूरे दिन की मेहनत के बाद अगर 500-600 रुपये की कमाई कि नो एंट्री का एक चालान पूरे महीने की कमाई से अधिक है। खासकर जीटी रोड से लगते सीलमपुर, मौजपुर, जाफराबाद, पुरानी दिल्ली सहित दिल्ली के कई इलाकों में पिछले सप्ताह से ई रिक्शा के भारी भरकम चालान किए जा रहे हैं। राहत के लिए अदालत से भी गुहार लगाने की ई रिक्शा चालक तैयारी में हैं।
विज्ञापन


सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद ई रिक्शा चालकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नो एंट्री के चालान धड़ल्ले से किए जा रहे हैं। जीटी रोड से लगते इलाकों में तो 24 घंटे ई रिक्शा के परिचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। यात्रियों को बस स्टॉप या मेट्रो तक छोड़ने के दौरान सड़क से गुजरने पर नो एंट्री का चालान किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ई रिक्शा चालक विक्की ने बताया कि कई साल पहले 236 रुट पर ई रिक्शा की नो एंट्री कर गई थी। लेकिन इसके लाइसेंस और बैज जारी किए गए, लेकिन अचानक बगैर कोई पूर्वसूचना अब नो एंट्री के भारी भरकम चालान किए जा रहे हैं। एक महीने की कमाई से भी अधिक के चालान किए जा रहे हैं, ऐसे में उनके लिए ई रिक्शा चलाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed