फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20 Children sick after drinking gov medicine in Faridabad

सरकारी दवा पीने से 20 बच्चों की हालत गंभीर

Mon, 14 Apr 2014 12:25 PM IST
Updated Mon, 14 Apr 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
20 Children sick after drinking gov medicine in Faridabad

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव जमालपुर में आयरन की दवा पीने से शनिवार देर रात 20 बच्चों की हालत खराब हो गई।

विज्ञापन


उन्हें सिविल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। जहां से 18 बच्चों को उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया, जबकि दो हालत गंभीर होने से उन्हें बीके रेफर किया गया है।

कौराली के एसएमओ डॉ. गजराज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह गांव में अपनी टीम के साथ पहुंच गए थे। स्थिति नियंत्रण में है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पिलाई थी दवाई

20 Children sick after drinking gov medicine in Faridabad

जानकारी के मुताबिक शनिवार को कौराली अस्पताल क्षेत्र के गांव जमालपुर में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बच्चों को आयरन की दवा पिलाई। शनिवार रात नौ बजे अचानक 20 बच्चों की तबियत खराब हो गई। उनके पेट में दर्द और जलन की दिक्कत होने लगी।

जिन्हें देर रात बल्लभगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो बच्चे विवेक (4) व मयंक (3) की हालत ज्यादा खराब होने पर बीके अस्पताल भेज दिया गया।

बीमार हुए बच्चों में विवेक (4) हर्ष (2) राहुल (2) रिहान (2) यश (नौ महीने) अमित (3) सुषमा (1) भावना (1) निधि (3) सुमित (3) मयंक (साढ़े तीन साल) मोहित (चार महीने) बादल (सात) हरकेश (डेढ़ साल) आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed