फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 Laborer died in noida

छठवीं मंजिल से गिरकर मर गए वे दोनों, जिम्मेदार कौन?

Sun, 02 Feb 2014 09:30 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 02 Feb 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
2 Laborer died in noida

एक बिल्डर साइट पर शुक्रवार को छठी मंजिल से गिर कर दो मजदूरों की मौत हो गई। सेक्टर-45 में एक बिल्डर कंपनी का काम चल रहा है।

विज्ञापन


यहां छठी मंजिल के एक फ्लैट में अररिया बिहार निवासी सरवर आलम (37) और दीपक (18) काम कर रहे थे। जो संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे आ गिरे। दोनों घायल मजदूरों को जगदंबा अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने हादसे की सूचना थाना सेक्टर-39 पुलिस को दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र्र चौहान के मुताबिक अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


कंपनी में लगी आग, मच गया हड़कंप
सेक्टर-63 में रैपर बनाने वाली एक कंपनी के बेसमेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय कंपनी में करीब 80 कर्मचारी थे। डी ब्लॉक सेक्टर-63 में राजा उद्योग नाम की कंपनी है। जो प्लास्टिक के रैपर बनाती है। कंपनी के बेसमेंट में शनिवार दोपहर आग लग गई। चंद मिनटों में धुआं पूरी कंपनी में फैल गया। कंपनी के प्रथम और द्वितीय तल पर कर्मचारी काम कर रहे थे, जो फौरन बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की छत पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें एक महिला समेत पांच मजदूर थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची। छत पर फंसे मजदूरों को क्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फायर कर्मियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed