{"_id":"fdceef5a1241e59dfc19d652ce848a43","slug":"2-crore-loot-in-delhi-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की लूट में पार्षद के भाई की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ की लूट में पार्षद के भाई की तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 May 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड पर मुंबई के ज्वेलर सतीश कुमार शाह से दो करोड़ की लूट मामले में अपराध शाखा और मध्य जिला पुलिस को पूर्वी दिल्ली के एक निगम पार्षद के भाई जुगल किशोर की तलाश है।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान वारदात में जुगल की भी संलिप्तता का पता चला। उसने लूटे गए कुछ जेवरात को ठिकाने लगवाया था।
पुलिस के मुताबिक अपराध शाखा ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए थे। इसके बाद मध्य जिला पुलिस ने अवतार सिंह और निगम पार्षद के भांजा अमित कपूर (24) समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इनके पास से 40 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए थे। पुलिस को मामले में अभी कई लोगों की तलाश है।