{"_id":"585401294f1c1b5c4964a2da","slug":"1971-indo-pak-war-general-vk-singh-attended-a-function-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"1971 युद्ध में मिली जीत सैन्य इतिहास में अद्वितीय: जनरल वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1971 युद्ध में मिली जीत सैन्य इतिहास में अद्वितीय: जनरल वीके सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की अद्भुत जीत सैन्य इतिहास में कहीं नहीं हुई। मात्र 13 दिन में एक नया देश बना और 93 हजार सैनिकों ने एकसाथ आत्म समर्पण किया।
विज्ञापन
वे शुक्रवार शाम नगर निगम सभागार में सर्व इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक शाम वीर सैनिकों के नाम 'विजय की हुंकार कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महाभारत सीरियल में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नीतिश भारद्वाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, सर्व इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन श्रीकृष्ण सिंहल, अध्यक्ष विदुर सोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दीप प्रज्जवलन के बाद डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से महाभारत काल से लेकर बुद्ध 1857 का स्वातंत्र्य समर, आजादी का आंदोलन, 1965, 1967, 1971 और कारगिल युद्ध को देख दर्शक रोमांचित हो गए।
पूरा सभागार भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष से गूंज उठा। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि 2016-17 में 1857 की जनक्रांति के 160 साल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों को सुरक्षा, स्वतंत्रता, विकास की गारंटी, बलिदानियों की वजह से ही मिली है और उन सैनिकों की वजह से जो बॉर्डर पर तैनात होकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे वीर सैनिकों की याद में घर पर तिरंगा फहराएं, जन-गण-मन गाएं, वंदेमातरम गाएं और भारत माता की जय का नारा बुलंद करें। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले नीतिश भारद्वाज ने देश की वर्तमान परिस्थिति को पौराणिक महाभारत के साथ जोड़ा और कहा कि अच्छे कर्म करने से ही देश आगे बढ़ सकता है।