फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   180 days maternity leave to women workers in DTC

दिल्ली परिवहन निगम में महिला कर्मियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश

Sat, 24 Oct 2020 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Oct 2020 04:52 AM IST
विज्ञापन
180 days maternity leave to women workers in DTC
demo pic...

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के भूमि विकास के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनी (पीएमसी) के तौर पर राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) को जोड़ने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित डीटीसी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। डीटीसी में कार्यरत महिला कर्मियों को 180 दिनों के मातृत्व अवकाश के प्रावधान को भी बैठक में मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


शादीपुर आवासीय कॉलोनी, वसंत विहार डिपो और हरि नगर आवासीय कॉलोनी के साथ साथ हरि नगर डिपो-एक और दो को विकसित करने के लिए एनबीसीसी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत डीटीसी के आवासीय परिसर के साथ डिपो भी विकसित किए जाएंगे। राजस्व बढ़ाने के लिए डीटीसी की ओर से टर्मिनल के व्यावसायिक इस्तेमाल की संभावनाएं तलाशने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि बोर्ड ने दो मल्टी स्टोरी बस डिपो सहित दो आवासीय कॉलोनियों को एनबीसीसी के सहयोग से विकसित करने की स्वीकृति दे दी है। इससे परिवहन और बुनियादी ढांचे में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधरेगी डीटीसी की वित्तीय सेहत
इस योजना के लागू होने से निगम की वित्तीय सेहत में सुधार के लिए बसों की पार्किंग बढ़ाने, मल्टी-लेवल बस पार्किंग डिपो, डीटीसी की आवासीय कॉलोनियों का विकास, डिपो और टर्मिनलों में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed