{"_id":"66bc50534ec53aa2c50e685b","slug":"18-policemen-including-acp-involved-in-the-investigation-of-nina-berger-murder-case-will-get-medals-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चर्चित नीना बर्जर हत्याकांड की जांच में शामिल एसीपी सहित 18 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चर्चित नीना बर्जर हत्याकांड की जांच में शामिल एसीपी सहित 18 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक
Wed, 14 Aug 2024 12:06 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:06 PM IST
सार
चर्चित नीना बर्जर हत्याकांड की जांच में शामिल और पश्चिमी जिला के 13 हत्याकांड को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले एसीपी ऑपरेशन अरविंद कुमार सहित दिल्ली पुलिस के 18 पुलिस कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को इस बार अलग-अलग कैटेगरी में मेडल से सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित नीना बर्जर हत्याकांड की जांच में शामिल और पश्चिमी जिला के 13 हत्याकांड को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले एसीपी ऑपरेशन अरविंद कुमार सहित दिल्ली पुलिस के 18 पुलिस कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को इस बार अलग-अलग कैटेगरी में मेडल से सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिसमें हेड कांस्टेबल, सहायक सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, डीसीपी और ज्वाइंट कमिश्नर रैंक के पुलिस ऑफिसर भी शामिल हैं। एसीपी अरविंद कुमार को पहले भी वीरता पुरस्कार, उत्कृष्ट जांच के लिए होम मिनिस्ट्री का अवार्ड और बारी से पहले तरक्की मिल चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, तीन फायर ऑफिसरों को भी इस बार पदक दिया जा रहा है। जिसमें डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एस के दुआ को विशिष्ट सेवा पदक दिया जा रहा है। जबकि डिविजनल ऑफिसर संदीप दुग्गल और एडीओ मनीष कुमार को सराहनीय सेवा मेडल दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन