फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   18 lakh thug in the name of old note exchange, delhi police si arrest

पुराने नोट बदलने के नाम पर 18 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस के SI समेत 4 गिरफ्तार

Mon, 28 Nov 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
18 lakh thug in the name of old note exchange, delhi police si arrest
note - फोटो : डेमो पिक

पुराने नोट के बदले नए नोट बदलवाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये हड़पने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार निवासी पीड़ित मोहम्मद सैफुद्दीन को 30 फीसदी कमीशन लेकर नोट बदलवाने का झांसा दिया था। लेकिन आरोपियों ने पीड़ित के न तो पुराने नोट वापस किए और न ही उसके बदले नए नोट दिए।
विज्ञापन


सैफुद्दीन की शिकायत पर तिलक नगर थाना पुलिस ने एसआई सुधीर राठी और उसके तीन साथी रणविजय, रोहित और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है।  सुधीर राठी कल्याणपुरी थाने में तैनात है। आरोपियों के पास से पीड़ित के पुराने पांच लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी का श‌िकार हुआ सैफुद्दीन

18 lakh thug in the name of old note exchange, delhi police si arrest
note

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से सुपौल, बिहार का रहने वाला कपड़ा कारोबारी सैफुद्दीन काम के सिलसिले में सात नवंबर को दिल्ली के तिलक नगर अपने रिश्तेदार मोहम्मद अमानतुल्लाह के पास आया था। सैफुद्दीन के पास माल के करीब 18 लाख रुपये थे।

इस बीच आठ नवंबर को देश में नोटबंदी की घोषणा हो गई। सैफुद्दीन ने पार्टी को पुराने नोट से पेमेंट करने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया। इस बीच उसके रिश्तेदार ने शैलेंद्र सिंह उर्फ सोनू से उसकी मुलाकात करवाई। सोनू का दावा था कि उसकी बहन बैंक में मैनेजर है। सोनू ने पायल व मोनू नामक दो महिलाओं से उसे मिलवाया।

तीस फीसदी कमीशन पर सौदा हो गया। सैफुद्दीन ने 17 नवंबर को अपने 18 लाख रुपये शैलेंद्र को दे दिए। आजकल में रुपये देने की बात की जाने लगी। इसके बाद शक होने पर सैफुद्दीन ने 21 नवंबर को तिलक नगर थाने में शैलेंद्र की शिकायत कर दी।

पुलिस ने शैलेंद्र, पायल व मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने भी कमीशन पर आगे रुपये रणविजय व अंकुर को दिए हैं। रणविजय व अंकुर को दबोचने के बाद पता चला कि नोट बदलवाने में दिल्ली पुलिस का एसआई सुधीर राठी शामिल है। इसके बाद पुलिस ने सुधीर राठी व रोहित को दबोच लिया। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि एसआई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed